बस्ती में मिशन शक्ति अभियान तेज — भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नज़र, महिलाओं को दिया सुरक्षा कवच

बस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा अब केवल कागज़ों की बात नहीं, ज़मीन पर बस्ती पुलिस इसे पूरी गंभीरता से लागू कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के निर्देश पर आज 29 नवम्बर 2025 को शहरभर में मिशन शक्ति के तहत बड़ा अभियान चलाया गया।
इस अभियान की कमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के हाथ में रही। क्षेत्राधिकारी सदर श्री सतेंद्र भूषण तिवारी और महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के सबसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले पॉइंट्स पर सीधा पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया।
महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव और महिला कांस्टेबल शालू यादव ने बाज़ारों, अस्पताल, रोडवेज और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूक किया।

🔸 महिलाओं से सीधे संवाद — “डरिए नहीं, आवाज उठाइए”
पुलिस ने महिलाओं को स्पष्ट संदेश दिया —
किसी भी उत्पीड़न, छेड़छाड़, पीछा करने या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में चुप न रहें — तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
मौके पर महिला हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट पर्चों और मौखिक रूप में साझा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं ⬇
📍 1090 — वीमेन पावर लाइन
📍 181 — महिला हेल्पलाइन
📍 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
📍 1930 — साइबर अपराध सहायता
साथ ही थाने का CUG नंबर — 9454403115 भी दिया गया ताकि महिलाएं सीधे संपर्क कर सकें।
🔹 एंटी-रोमियो टीम की सख्त कार्यवाही
अभियान के दौरान 40 युवकों की चेकिंग की गई।
उनमें से 2 युवकों को अनुचित व्यवहार के मामले में माफीनामा लिखवाकर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया —
महिलाओं की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं — कार्रवाई हर हाल में होगी।
💬 जनता का संदेश
जनपद वासियों ने पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान निरंतर जारी रहने चाहिए ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।
🖋️ परमानन्द मिश्रा
📰 AKP News 786
