राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संपादक एजाज़ आलम खान ने दी शुभकामनाएँराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर AKP News 786

के संपादक एजाज़ आलम खान ने संस्था से जुड़े सभी पत्रकार साथियों सहित पूरे देश के पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।खान साहब ने कहा कि “हर वर्ष 16 नवम्बर को कलम के सिपाही राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाते हैं। पत्रकारिता का मूल धर्म निर्भीकता, निष्पक्षता और स्वतंत्र विचार है। ऐसा पत्रकार ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सच्चे अर्थों में निभा सकता है।”राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर उन्होंने सभी पत्रकारों से सत्य और जनहित की राह पर लगातार डटे रहने की अपील भी की।
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP News 786
