लालगंज पुलिस गिरफ्तार
मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी लालगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार
लालगंज थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक लालगंज की टीम ने मु0अ0सं0 308/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्तों को कार्रवाई करते हुए डडिया गाँव के पास प्रथम मोड़ से रविवार शाम लगभग 17:35 बजे हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मोहित चौधरी पुत्र स्व. रामबीर चौधरी तथा राजू चौधरी पुत्र स्व. रामबहोर चौधरी, दोनों निवासी ग्राम कमोखर, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती, के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
बरामदगी
एक चोरी की गई मोटरसाइकिल – CD Dawn (लाल रंग), वाहन संख्या UP 51 H 9107
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक लालगंज – श्री संजय कुमार
व0उ0नि0 राधेश्याम प्रसाद, उ0नि0 मोहनलाल चौधरी
हे0का0 बृषकेतु सिंह, का0 अर्जुन यादव, का0 पुष्कर यादव, का0 प्रमोद सिंह यादव
लालगंज पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786
