Breaking
23 Jul 2026, Thu

स्कूलों में बजी ट्रैफिक जागरूकता की घंटी — गायत्री इंटर कॉलेज में पुलिस ने दिया सुरक्षा का संकल्प।

बस्ती, यातायात जागरूकता माह के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर मंगलवार को गायत्री इंटरमीडिएट स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी ने किया। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल व गति सीमा के महत्व को सरल भाषा में समझाया। साथ ही नशे में ड्राइविंग, ओवरटेकिंग और मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों को वीडियो व चित्रों के माध्यम से बताया।यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने कहा कि “हेलमेट फैशन नहीं, जीवन रक्षा है।” इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।यह पहल भविष्य के जिम्मेदार चालकों में ट्रैफिक अनुशासन की मजबूत नींव रखने की ओर एक सराहनीय कदम मानी जा रही

हैरिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786