Breaking
17 Apr 2026, Fri

स्वर्गीय मोहम्मद अबुल खैर साहब की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिषद ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खैर इंटर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती, मदरसा खैरुल उलूम, खैर प्राइमरी मकतब सहित संस्थान समूह के संस्थापक एवं महान समाजसेवी स्वर्गीय मोहम्मद अबुल खैर साहब की पुण्यतिथि बड़े श्रद्धा भाव के साथ विद्यालय परिषद द्वारा मनाई गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्धक मो० आलम ने की तथा उपाध्यक्ष सैय्यद हुसैन अहमद, सदस्य नसीमा खातून, ताज्जुल हुसैन, शहाब रईस ख़ां, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद अकरम, प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून सहित पूरे विद्यालय परिवार ने खैर साहब को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर खैर साहब के शिक्षा व समाज सेवा के अनुकरणीय योगदान को याद करते हुए कहा गया कि —
उन्होंने शिक्षा को हर घर तक पहुँचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उनकी सोच और कार्य समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाने का सतत प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने कलाम पाक की तिलावत की और स्वर्गीय खैर साहब मरहूम की मग़फ़िरत व बुलंदी-ए-दرجात के लिए दुआ की।


समापन पर विद्यालय प्रबन्धक मो० आलम ने कहा कि —
खैर साहब के मिशन को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
वो हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट

AKP News 786