Breaking
4 Jun 2026, Thu

Breaking News:कौशल रथ पहुँचा बस्ती — युवाओं को मिला नया अवसर

Breaking News:कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से भेजा गया कौशल रथ बस्ती मे किसान इंटर कॉलेज रसूलपुर पहुँचा। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने रथ का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की यह अहम पहल बस्ती के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार अवसरों में बड़ी मदद करेगी।
महेश शुक्ला ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि जिले का हर युवा आधुनिक तकनीकी दक्षता से लैस होकर आत्मनिर्भर बने।
किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवपूजन मिश्रा ने कहा कि कौशल रथ विद्यार्थियों के लिए अनोखा अवसर लेकर आया है, जिससे कंप्यूटर सहित विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में उनकी समझ मजबूत होगी।
कार्यक्रम में ऐश्वर्य राज सिंह ने भी कहा कि उनकी कोशिश है कि कोई भी विद्यार्थी कौशल विकास कार्यक्रमों से पीछे न रह जाए।
कार्यक्रम में कई विद्यालयों के प्रबंधक, शिक्षक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP News 786