Breaking
17 Apr 2026, Fri

“Chandra Bhushan Mishra Death”:सपा नेता चन्द्र भूषण मिश्रा का निधन, उर्मिला एकेडमी में शोकसभा

“Chandra Bhushan Mishra Death” वरिष्ठ सपा नेता चन्द्र भूषण मिश्रा का निधन, विद्यालय परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलिबस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री चन्द्र भूषण मिश्रा के अचानक निधन की जानकारी से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक श्री धीरेन्द्र शुक्ल एवं प्रबन्ध निदेशक श्री विनय शुक्ल ने सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने গভीर संवेदना व्यक्त की।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मिश्रा जी सदैव समाजहित में समर्पित रहे। उनका सरल, भावनात्मक एवं संघर्षशील स्वभाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उनका सहज, विनम्र और सेवा-समर्पित व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा। समाज के वंचित तथा कमजोर वर्गों के लिए उनका अमूल्य योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनकी अनुपस्थिति हम सभी को खलेगी।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।विद्यालय परिवार ने ईश्वर से कामना की कि वह शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें

ब्यूरो रिपोर्ट

AKP News 786