Breaking
17 Apr 2026, Fri

Crime News:बस्ती में अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार — पुरानी बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

Table of Contents

Crime News

थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती जयदीप दूबे के नेतृत्व में उ0नि0 राकेश त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक

03.12.2025 को समय 00.20 बजे, अपना ढाबा के सामने निकट रेलवे स्टेशन बस्ती से अभियुक्त अंकुर मिश्रा उर्फ तारकेश्वर नाथ मिश्रा पुत्र कृष्णनाथ मिश्रा निवासी घरसोईया, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।


इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 221/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. अंकुर मिश्रा उर्फ तारकेश्वर नाथ मिश्रा पुत्र कृष्णनाथ मिश्रा निवासी घरसोईया थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती उम्र 29 वर्ष

बरामदगी का विवरण-

  1. एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर
  2. एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती जयदीप दूबे, जनपद बस्ती।
  2. उ0नि0 राकेश त्रिपाठी, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।
  3. हे0का0 शिब्बन लाल, हे0का0 देवचंद, का0 नरेन्द्र चौहान, का0 फूलचन्द वर्मा, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती
    रिपोर्ट परमानंद मिश्रा

AKP News 786