Breaking
4 Jun 2026, Thu

GVM परिवार शोकाकुल: श्री संतोष सिंह की पूजनीय माता जी पंचतत्व में विलीन

GVM परिवार शोकाकुल

By Editor Aijaz Alam Khan

“GVM परिवार शोकाकुल: श्री संतोष सिंह की पूजनीय माता जी पंचतत्व में विलीन

जनपद बस्ती के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर श्री संतोष सिंह की पूजनीय माता जी का निधन हो गया।

उनके पंचतत्व में विलीन होने का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।वे अत्यंत सरल, धार्मिक एवं संस्कारवान व्यक्तित्व की धनी थीं। उनके स्नेह, आशीर्वाद और आदर्शों ने न केवल परिवार बल्कि समाज के अनेक लोगों को प्रभावित किया।

उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।इस दुःखद घड़ी में समस्त विद्यालय परिवार, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।

“माँ का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं होता, बल्कि जीवन से उस साये का उठ जाना होता है, जिसकी दुआओं से घर आबाद रहता है।”