Breaking
20 Oct 2026, Tue

UP Board Students: Positive Thinking for Sure Success

By Aijaz Alam Khan

UP बोर्ड विद्यार्थियों के लिए सशक्त सकारात्मक संदेश
UP बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए दारुल उलूम इस्लामिया फैज़ाने आलम, परसा दमया के प्रिंसिपल सूफ़ी एजाज़ आलम खान क़ादरी ने कहा कि जीवन और परीक्षा—दोनों में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी ताक़त सकारात्मक सोच है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे नकारात्मक विचारों से दूर रहें, घबराएँ नहीं और हर हाल में आत्मविश्वास बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि रोज़ाना कम से कम 5 घंटे नियमित और मन लगाकर पढ़ाई करें, हर विषय पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाएं और समय-सारणी बनाकर पढ़ाई करें। सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे उत्तम होता है, इसलिए सुबह ज़्यादा पढ़ें और शाम को भी निरंतर अध्ययन जारी रखें।
सूफ़ी एजाज़ आलम खान क़ादरी ने विद्यार्थियों को विशेष सलाह देते हुए कहा कि टीचरों द्वारा तैयार किए गए नोट्स को गंभीरता से पढ़ें और जो बात समझ में न आए, उसे बिना संकोच अपने शिक्षक से पूछें। स्पष्ट समझ ही सफलता की कुंजी है।
इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा की तैयारी को और मज़बूत करने के लिए कहा कि विद्यार्थी कम से कम 5 सेट मॉडल पेपर बिना देखे सॉल्व करें। जो प्रश्न न बन पाएं या जिनमें कठिनाई हो, उन्हें चिन्हित कर अच्छी तरह से दोबारा तैयार कर लें, ताकि परीक्षा में किसी भी प्रश्न से डर न लगे।
अंत में उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा—
“आत्मविश्वास बनाए रखो, तुम्हें पीछे कोई नहीं कर सकता। बस इतना याद रखना—अच्छा सोचोगे तो अच्छा ही होगा।”
यह संदेश विद्यार्थियों के भीतर आत्मबल, अनुशासन और सफलता का विश्वास जगाने वाला है। 🌟📚