जनपद बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपने ही चाचा की हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचकर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय प्रकाश पाण्डेय व पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभियुक्त मो. रिजवान (20 वर्ष), निवासी ग्राम कुर्थिया, थाना सोनहा को 02 अप्रैल 2026 को बस्ती से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सोनहा में मु.अ.सं. 59/2026 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
👉 अभियुक्त का विवरण:
मो. रिजवान पुत्र मो. वकील, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुर्थिया, थाना सोनहा, जनपद बस्ती।
👉 आपराधिक इतिहास:
▪ मु.अ.सं. 05/2022 – धारा 323, 344, 363, 376(3), 427 IPC
▪ मु.अ.सं. 59/2026 – धारा 103(1) BNS
👉 गिरफ्तारी करने वाली टीम:
✔ थानाध्यक्ष महेश सिंह
✔ उ0नि0 जय शंकर पाण्डेय
✔ आरक्षी बसंत गौड़
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश कर दिया है।
🔎 इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।
रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786
