Breaking
17 Apr 2026, Fri

थाना सोनहा पुलिस द्वारा समय माता मंदिर को अपवित्र करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

By Aijaz Alam Khan (Editor)

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सोनहा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 01.04.2026 को समय माता मंदिर पर बकरे की बलि देकर धार्मिक स्थल को अपवित्र करने के मामले में थाना सोनहा पर मुकदमा संख्या 61/2026, धारा 298 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष श्री महेश सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद चौधरी द्वारा अभियुक्त रामध्यान पुत्र बाबू राम, निवासी ग्राम आमा, थाना सोनहा, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय बस्ती भेज दिया गया है।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
रामध्यान पुत्र बाबू राम, निवासी ग्राम आमा, थाना सोनहा, जनपद बस्ती, उम्र 35 वर्ष
👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
श्री महेश सिंह, थानाध्यक्ष, थाना सोनहा
द्वारिका प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना सोनहा
शैलेंद्र कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल, थाना सोनहा

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786