Breaking
17 Apr 2026, Fri

डॉ. वी.के. वर्मा की पुत्री डॉ. सुरभि वर्मा बनीं चिकित्सक, परिवार और अस्पताल में खुशी का माहौल

By Aijaz Alam Khan

डॉ. वी.के. वर्मा

डॉ. वी.के. वर्मा की बेटी डॉ. सुरभि वर्मा बनीं चिकित्सक, खुशी का किया साझा

बस्ती। जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी एवं वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. वी.के. वर्मा की पुत्री डॉ. सुरभि वर्मा ने कजाकिस्तान स्थित सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की पात्रता परीक्षा भी पास कर ली है।

डॉ. सुरभि वर्मा की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। नियुक्ति तक वे पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल, गोटवा में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगी।

बुधवार को एमबीबीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उपलक्ष्य में डॉ. सुरभि वर्मा ने पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल, गोटवा में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों तथा उनके परिजनों को फल और मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी साझा की।

इस अवसर पर डॉ. सुरभि ने कहा कि वे अपने माता-पिता और परिवार के मार्गदर्शन एवं आदर्शों पर चलते हुए एक जिम्मेदार चिकित्सक के रूप में मरीजों के बेहतर इलाज और सेवा के लिए कार्य करेंगी।

डॉ. सुरभि वर्मा की इस उपलब्धि पर उनके पिता डॉ. वी.के. वर्मा, माता राजेश्वरी वर्मा, भाई डॉ. आलोक रंजन, डॉ. आर.एन. चौधरी सहित चंदा सिंह, ई. रघुनाथ पटेल, अयांश पटेल, श्रेयांश पटेल समेत अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

AKP News 786