Breaking
17 Apr 2026, Fri

बस्ती: महिला थाना की पहल से टूटा मनमुटाव, पति-पत्नी में हुआ सुलह

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। महिला थाना बस्ती की प्रभारी निरीक्षक डाॅ. शालिनी सिंह की संवेदनशील पहल और प्रभावी काउंसलिंग से एक दंपती के बीच चल रहा लंबे समय का पारिवारिक विवाद समाप्त हो गया। विभिन्न कारणों से आपसी मतभेदों के चलते बीते कई महीनों से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी ने महिला थाना में कराई गई सुलह-समझौते की प्रक्रिया के बाद साथ रहने का निर्णय लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिना परवीन पत्नी समसुल्लाह, निवासी पचहर, थाना गौलहौरा, जनपद सिद्धार्थनगर के बीच पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था। हालात इस कदर बिगड़ चुके थे कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। ऐसे में महिला थाना बस्ती में प्रकरण पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक डाॅ. शालिनी सिंह ने दोनों पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और परामर्श के माध्यम से रिश्तों की गांठ खोलने का प्रयास किया।
कई चरणों की समझाइश और सकारात्मक संवाद के बाद दंपती आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हो गए। महिला थाना परिसर में विधिवत सुलह-समझौता कराया गया, जिसके उपरांत पति-पत्नी को खुशी-खुशी विदा किया गया।
यह पहल न केवल महिला थाना की काउंसलिंग भूमिका को रेखांकित करती है, बल्कि पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की एक सराहनीय मिसाल भी पेश करती है।

रिपोर्ट : रिज़वान खान

AKP News 786