Breaking
15 Oct 2026, Thu

बस्ती को मिले नए कप्तान, यशबीर सिंह संभालेंगे कमान

By Aijaz Alam Khan

जनपद बस्ती में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का स्थानांतरण सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर कर दिया गया है। वहीं, रायबरेली के पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।


अनुभवी और सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाने वाले यशबीर सिंह के आने से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रायबरेली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिसिंग में सुधार को लेकर प्रभावी कदम उठाए थे।
उधर, एसपी अभिनंदन के कार्यकाल को भी बस्ती में कानून व्यवस्था और पुलिस सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके सहारनपुर एसएसपी बनाए जाने को प्रशासनिक हलकों में एक अहम जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
अब सभी की निगाहें नए एसपी यशबीर सिंह पर टिकी हैं कि वे बस्ती में किस तरह की प्राथमिकताओं के साथ पुलिसिंग को आगे बढ़ाते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

AKP News 786