Breaking
17 Apr 2026, Fri

थाना पुरानी बस्ती पुलिस कार्रवाई: संज्ञेय अपराध की आशंका पर 8 अभियुक्त गिरफ्तार | AKP News 786

थाना पुरानी बस्ती पुलिस कार्रवाई

संज्ञेय अपराध की आशंका पर थाना पुरानी बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 08 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री अभिनन्दन द्वारा अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर, श्री सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

थाना पुरानी बस्ती पुलिस कार्रवाई


प्रभारी निरीक्षक राम भवन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका एवं शान्ति भंग की सम्भावना को देखते हुए कुल 08 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता को धारा 170/126/135 BNSS में विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण —
पूजा देवी, पत्नी फूलचन्द्र चौहान
गुड्डी देवी, पत्नी रामदयाल
फूलचन्द्र चौहान, पुत्र रामदयाल
ज्ञानदास, पुत्र स्व० हीरालाल चौहान
इंदल चौहान, पुत्र ज्ञानदास
धीरज चौहान, पुत्र ज्ञानदास
सरिता देवी, पत्नी इंदल चौहान
उषा देवी, पत्नी ज्ञानदास
सभी निवासी — ग्राम हवेलीखास, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक राम भवन प्रजापति
कांस्टेबल सचिन यादव
कांस्टेबल फूलचंद
महिला आरक्षी पूर्णिमा सिंह
महिला आरक्षी सुधा
थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786