Breaking
22 Jul 2026, Wed

नवम्बर यातायात माह में सख़्त अभियान: 712 वाहनों पर कार्रवाई, ₹7.32 लाख का चालान

यातायात माह नवम्बर के तहत जनपद बस्ती में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी द्वारा टोल प्लाज़ा, पटेल चौक हड़िया, मनौरी सहित प्रमुख चौराहों/तिराहों पर गहन चेकिंग की गई। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की।


श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के आदेशानुसार तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामाकांत के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 712 वाहनों से ₹7,32,500 का चालान किया गया।
पुलिस द्वारा आमजन को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग से बचने, तथा शराब पीकर वाहन न चलाने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देकर जागरूक भी किया गया।
अभियान के दौरान यातायात उ0नि0 सूर्य नारायण शुक्ला, उ0नि0 सुरेश राजभर, उ0नि0 नन्हेलाल, हे0का0 कृष्णानंद पाण्डेय, का0 चंद्रजीत यादव आदि की सक्रिय भूमिका रही।

— परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786