Breaking
17 Apr 2026, Fri

थाना हरैया क्षेत्रांतर्गत ओवरलोडिंग वाहनों, विशेषकर गन्ना लदे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया

आज दिनांक 05.12.2025 को थाना हर्रैया जनपद बस्ती में क्षेत्राधिकारी हरैया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारी /कर्मचारी और  थाना हर्रैया के पुलिस बल के संयुक्त तत्वावधान में थाना क्षेत्र हर्रैया में ओवरलोडिंग वाहनों, विशेष रूप से गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही किया गया।

दो ट्रक को दस्तावेज के अभाव में सीजर की कार्यवाही की गई तथा तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्राली सहित का चालान किया गया और ₹2,04,250/ का शमन किया गया। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरन्तर चलाई जाएगी तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन स्वामियों/चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक भार न लादें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786