Breaking
17 Apr 2026, Fri

यू0पी0-112 जनपद-बस्ती में आपात कालीन सेवा को दुरुस्त करने हेतु महिला पीआरवी सहित 05 नई पीआरवी वाहनों का किया गया संचालन ।

आज दिनांक-05.12.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनन्दन, बस्ती के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री श्यामकान्त, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह, प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह व उ0नि0 परिवहन श्री अखिलेश कुमार द्वारा यूपी-112 जनपद-बस्ती के आपातकालीन सेवा को अत्यधिक सुदृढ़ बनाने, पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने तथा अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम हेतु मुख्यालय यूपी-112 लखनऊ द्वारा उपलब्ध करायी गयी 05 नई पीआरवी वाहनों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-बस्ती द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से जनपद के थानों पर रवाना किया गया ।

इस दौरान यूपी-112 के उ0नि0 श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 श्री चन्द्रकेश राय आदि अत्यधिक संख्या में पुलिस बल के कई अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे । प्राप्त 05 नई पीआरवी वाहनों में वर्तमान समय में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत एक पीआरवी वाहन महिला पीआरवी के रुप में थाना सोनहा हेतु भेजा गया । जनपद में कुल 03 महिला पीआरवी वाहन संचालित है ।

इस व्यवस्था से जनपद की महिला सम्बन्धी प्रकरण में महिलाओं को त्वरित सहायता मिलेगी, कोई भी महिला रात्रि के समय बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या अकेले यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस होने पर यूपी-112 पर काल करेंगीं तो महिला पीआरवी उनको सुरक्षित गन्तव्य तक पहुंचाने का कार्य करेगी । इससे पूर्व जनपद में कुल 31 चारपहिया पीआरवी वाहन एवं 10 दोपहिया पीआरवी वाहन संचालित थे । प्राप्त नई 05 चारपहिया पीआरवी वाहनों के संचालन से जनपद में कुल 36 चारपहिया पीआरवी वाहन तथा 10 दोपहिया पीआरवी वाहन संचालित हुए है । जिससे आम जनमानस को त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त होगी तथा उनके प्रकरण का निस्तारण किया जायेगा । यू0पी0-112 जनपद-बस्ती लगातार आपातकालीन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है ।

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट
AKP News 786