बस्ती। AKP News 786
दसिया क्षेत्र में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में सांसद राम प्रसाद चौधरी प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कई स्थानों पर बैरिकेडिंग किए जाने से कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की ओर से मांगपत्र और ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि किसी भी औद्योगिक परियोजना को लागू करने से पहले किसानों की सहमति, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष वार्ता के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने की अपील की गई।

मौके पर विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कई जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में किसान तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर उनके साथ खड़े रहेंगे।

रिपोर्ट: AKP News 786