नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जनपद बस्ती: Basti Minor Girl Case में थाना वाल्टरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0स0 03/2026, धारा 65(1), 87, 137(2), 351(2) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ बाडीगार्ड को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दिनांक 05 फरवरी 2026 को समय लगभग 12:35 बजे S.S.B. ईंट भट्टा ग्राम चुवाड़े (गनेशपुर) थाना वाल्टरगंज क्षेत्र से की गई।
इस Basti Minor Girl Case में पुलिस पहले ही पीड़िता को दिनांक 02 फरवरी 2026 को सकुशल बरामद कर चुकी थी। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमप्रकाश उर्फ बाडीगार्ड पुत्र स्वर्गीय कल्लू निवासी ग्राम एरिया टोला बरुहा टेपरा, थाना हरदी, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। Basti Minor Girl Case में पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- श्री शशांक कुमार सिंह – थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, जनपद बस्ती
- उ0नि0 श्री सचिन्द्र – चौकी प्रभारी गनेशपुर
- का0 एसपी चौहान – थाना वाल्टरगंज
- का0 प्रणवेश राय – थाना वाल्टरगंज
- का0 शिवकेश सिंह – थाना वाल्टरगंज
नोट: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें, ताकि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्ट : परमानंद मिश्रा
