Basti Kidnapping Case : अपहरण मामले में दो वांछित अभियुक्त वाहन सहित गिरफ्तार
जनपद बस्ती: Basti Kidnapping Case में थाना पैकोलिया पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपहरण की घटना में शामिल दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।
थाना पैकोलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-11/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 140(1), 110 BNS से संबंधित मामले में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेंद्र उर्फ मुन्ना चौधरी पुत्र परशुराम चौधरी निवासी अजगर, थाना हरैया जनपद बस्ती तथा रामप्रीत पुत्र जगदत्त वर्मा निवासी औरंगाबाद, थाना छावनी जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
Basti Kidnapping Case के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना पैकोलिया पर पीआरवी 0838 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि हरिकेश यादव पुत्र स्वर्गीय माताप्रसाद यादव निवासी पूरे बेचू मोईलिया, थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 28 वर्ष गाड़ी धुलवाने के लिए थाना पैकोलिया क्षेत्र अंतर्गत हशिनाबाद गए थे।
इसी दौरान विपक्षीगण वाहन से मौके पर पहुंचे और पीड़ित का अपहरण कर उसे किसी ईंट भट्ठे पर ले जाकर मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते इस Basti Kidnapping Case में दोनों आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- श्री कृष्ण कुमार साहू – प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया, जनपद बस्ती
- उ0नि0 सत्येंद्र कुमार – थाना पैकोलिया
- उ0नि0 रामसुरेश – थाना पैकोलिया
- हे0का0 राधेश्याम – थाना पैकोलिया
- का0 नितेश यादव – थाना पैकोलिया
नोट: पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्ट : परमानंद मिश्रा
