Breaking
22 Jul 2026, Wed

परसा दमया चौराहे पर दिशा सूचक बोर्ड स्थापित, ग्रामीणों को मिली सुविधा

परसा दमया चौराहे पर दिशा सूचक

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। ग्राम पंचायत परसा दमया के चौराहे पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने से क्षेत्र में व्यवस्था और सुविधा का नया संदेश गया है।

बोर्ड का अनावरण गांव के सम्मानित नागरिकों की मौजूदगी में किया गया। समाजसेवी इरशाद अहमद ने बताया कि इस पहल से न सिर्फ आगंतुकों बल्कि स्थानीय लोगों को भी मार्गदर्शन मिलेगा।

उन्होंने इस सामूहिक प्रयास के लिए ग्राम पंचायतवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्य गांव की पहचान और विकास को नई दिशा देते हैं।