Breaking
17 Apr 2026, Fri

बस्ती की पहचान है भाईचारा और अमन, अफवाहों से बचें: बृजेश कुमार आर्य की जनता से अपील

बस्ती की पहचान है भाईचारा और अमन

By Aiiaz Alam Khan

बस्ती जनपद के सम्मानित नागरिकों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री बृजेश कुमार आर्य ने शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे बनाए रखने की भावपूर्ण अपील की है।


उन्होंने कहा कि बस्ती की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार के धर्म के नाम पर विवाद, वैमनस्य या उकसावे से दूर रहना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्री आर्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अफवाहें समाज को तोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम होती हैं, इसलिए बिना सत्य जाने किसी भी खबर या संदेश पर विश्वास न करें। उन्होंने आमजन से शांति बनाए रखने, कानून-व्यवस्था का सम्मान करने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, “बस्ती अमन, भाईचारे और एकता की धरती है। इसे किसी भी हाल में नफरत और भ्रम का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। हम सब मिलकर बस्ती की इस पहचान को मजबूत करेंगे।”
अंत में उन्होंने सभी समुदायों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से संयम, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ आगे आने की अपील करते हुए कहा कि शांति ही विकास और प्रगति का रास्ता है।