Breaking
5 Sep 2026, Sat

बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। थाना हरैया पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।


पुलिस के अनुसार थाना हरैया में पंजीकृत मु0अ0सं0 03/26, धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सनाउल्लाह पुत्र अब्दुल हुई (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी ग्राम रोहदा, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती को दिनांक 23 जनवरी 2026 को सुबह 10:28 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव द्वारा की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786