Breaking
17 Apr 2026, Fri

77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन बस्ती में परेड का भव्य रिहर्सल संपन्न

By Aijaz Alam Khan

बस्ती – आगामी 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन बस्ती में परेड का भव्य रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण स्वयं पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन द्वारा किया गया, जिन्होंने परेड एवं कार्यक्रमों की बारीकियों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


रिहर्सल के दौरान अनुशासित एवं सुसंगठित परेड निकाली गई, जिसमें परेड दलों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय की गाड़ी को सलामी दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा झंडारोहण कर सलामी ली गई। विभिन्न टोलियों व दस्तों में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपने उत्कृष्ट अनुशासन, तालमेल और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


इसके उपरांत गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों द्वारा भी अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया, जिसने आयोजन को और अधिक रंगारंग व प्रेरणादायक बना दिया।
समूचा रिहर्सल कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जनपद बस्ती में गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय रूप देने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा
AKP News 786