बस्ती में ईद-उल-फितर की नमाज़ का टाइम टेबल जारी, शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

बस्ती। ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज़ अदा करने के लिए अंजुमन पुरानी बस्ती द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। पुरानी बस्ती की सभी मस्जिदों और ईदगाह में तय समय के अनुसार नमाज़ अदा की जाएगी।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
पवित्र माह रमज़ान के मुकम्मल होने के करीब है और अब लोगों को ईद की खुशियों का बेसब्री से इंतज़ार है। ईद के दिन नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देंगे और खुशियां साझा करेंगे।
रिपोर्ट : रिज़वान खान
