बस्ती। शहर के डमरुआ अंडरपास के सामने, गोरखपुर-अयोध्या राजमार्ग स्थित डीसी पॉलीक्लिनिक का सोमवार को मैक्स हॉस्पिटल सुपरस्पेशलिटी, साकेत (दिल्ली) के सहयोग से भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने किया। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श के साथ ब्लड टेस्ट, हृदय जांच, शुगर जांच तथा हड्डी रोग संबंधी जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डीसी पॉलीक्लिनिक के निदेशक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में लखनऊ से विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे। इससे बस्ती और आसपास के लोगों को गंभीर बीमारियों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. एस.के. पाण्डेय (जनरल फिजिशियन) की देखरेख में चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में डॉ. अनन्त शर्मा (हड्डी रोग), डॉ. क्षितिज शुक्ला (नेत्र रोग), डॉ. मुशीर (न्यूरो), डॉ. कुलदीप (गुर्दा रोग), डॉ. कृति (महिला एवं आईवीएफ), डॉ. उज्जवल (हृदय रोग), डॉ. राम प्रताप सिंह (पेट रोग), डॉ. अभिनव शुक्ल (हड्डी रोग) सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
इस दौरान ध्रुव चंद पाण्डेय, अपूर्व शुक्ला, तरुण कुमार उपाध्याय, सुमित उपाध्याय, राघवेंद्र पाण्डेय, भारत द्विवेदी, राम प्रकाश सिंह, मीरा पाण्डेय, आशा पाण्डेय, सुमन उपाध्याय, उषा मिश्रा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : रिजवान खान