Breaking
17 Apr 2026, Fri

बस्ती से बड़ी खबर: मीडिया सेल से थाना सोनहा की कमान संभालेंगे उप निरीक्षक महेश सिंह

By Aijaz Alam Khan

जनपद बस्ती में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत मीडिया सेल में तैनात उप निरीक्षक महेश सिंह को थाना सोनहा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय को विभागीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।


मीडिया सेल में कार्यरत रहते हुए उप निरीक्षक महेश सिंह ने पुलिस विभाग और आमजन के बीच सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान में अहम भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया और आम नागरिकों ने भी सराहा।
अब फील्ड की जिम्मेदारी संभालने के बाद थाना सोनहा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने की उनसे अपेक्षा की जा रही है। उनकी नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे और स्थानीय नागरिकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

रिज़वान खान  की रिपोर्ट
AKP NEWS 786