Breaking
17 Apr 2026, Fri

सोशल मीडिया पर हथियारों का दिखावा नहीं चलेगा — लालगंज पुलिस की सख़्त कार्रवाई, दो हिरासत में

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। सोशल मीडिया पर पिस्टल का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ लालगंज पुलिस ने सख़्त रुख अपनाया है। थाना लालगंज पुलिस टीम ने पिस्टल लहराकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।


प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भय फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, इस तरह की गतिविधियाँ समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं, जिसे रोकना प्राथमिकता है।
हिरासत में लिए गए अभियुक्त अंकुर कनौजिया एवं कुलदीप चौधरी थाना लालगंज क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के साथ उप निरीक्षक अनंत मिश्रा की अहम भूमिका रही।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP NEWS 786