जनपद बस्ती के थाना गौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम एवं भारत के माननीय प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, थाना गौर के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शशिकांत उर्फ भोला (27 वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार, निवासी ग्राम महापुरवा, थाना गौर, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव और कांस्टेबल हरिशंकर यादव ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा