बहराइच: उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जनपद के चार अलग-अलग साइबर अपराध मामलों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर ठगी की जानकारी तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
रिपोर्ट : इमरान खान