Breaking
17 Apr 2026, Fri

बाल दिवस Special: Basti में Doctor V.K. Verma का प्रेरणादायक संदेश | BIG Celebration Coverage

बाल दिवस Special:दारुल उलूम इस्लामिया फैज़ाने आलम दमया परसा में आज बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर वी के वर्मा, आयुष चिकित्साधिकारी, जिला अस्पताल बस्ती का प्रेरणादायी संबोधन।डॉक्टर वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच अपनाने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और नियमित प्रयास करते रहने का मंत्र दिया।उन्होंने कहा — “आप डॉक्टर बनना चाहें, भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहें या किसी भी क्षेत्र में अपना लक्ष्य तय करें, सफलता अवश्य मिलेगी। बस मन में सकारात्मकता रखें, जिद और जुनून के साथ पढ़ाई करें, कठिनाइयों पर ध्यान न देकर आगे बढ़ते रहें।”कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने चिकित्सा से जुड़े कई प्रश्न पूछे जिनका डॉक्टर वर्मा ने सहजता से समाधान करते हुए सभी विद्यार्थियों और डी आई एफ ए परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।इसी क्रम में प्रिंसिपल सूफ़ी एजाज़ आलम ख़ान क़ादरी ने भी सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा—“बच्चो! यह समय तुम्हारा है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ो, लक्ष्य तय करो और एक बेहतरीन मुकाम हासिल करके दिखाओ। तुम ही भारत का भविष्य हो।”बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के दो समूहों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें अभिभावकों, अध्यापक बंधुओं और अन्य विद्यार्थियों ने मनपसंद खान–पान की वस्तुएँ खरीदकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।अंत में सूफ़ी साहब ने सभी बच्चों को समोसे वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं तरक्की की दुआ की।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से फातमा इदरीसी, आमीना इदरीसी, सोनी चौधरी, मजिबुल्लाह,

रिज़वान खान सहित मुकामी लोग मौजूद रहेब्यूरो

रिपोर्ट AKP News 786