Breaking
17 Apr 2026, Fri

Rajan International Academy Basti में Children’s Day का भव्य उत्सव | Big Celebration News

राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेड़िया, बस्ती में बाल दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा पूर्वांचल के शिक्षा जगत के मालवीय कहलाए जाने वाले स्वर्गीय सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक खलीलाबाद, संतकबीरनगर श्री जय चौबे सहित सभी आगंतुकों द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।एकेडमी की डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।इसके उपरांत छात्राओं ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में दिव्यता और सांस्कृतिक भव्यता का संचार किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों से सजे स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने, जिन्हें अभिभावकों व अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत समसामयिक गीत, नृत्य और हास्य-प्रहसन रहे, जिन्होंने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।पूरे आयोजन में बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्था का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

संस्थापक मंडल एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अंत में अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।पेश हैं कार्यक्रम की विशेष झांकियाँ —

परमानन्द मिश्रा की रिपोर्ट

AKP News 786