राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय परिसर खेल, अनुशासन और उमंग से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा जगत के ‘मालवीय’ कहे जाने वाले स्वर्गीय पं. सूर्यनारायण चतुर्वेदी तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी वीणावादिनी माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसने आरंभ से अंत तक उपस्थित अभिभावकों एवं आगंतुकों को रोमांचित किए रखा।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं उच्च कोटि की खेल भावना का परिचय देते हुए खेल को खेल की भावना से खेला, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहना की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जय चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी एवं निर्देशिका शिखा चतुर्वेदी ने विजेता टीमों के कप्तानों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी प्रदान कर उनका सम्मान किया।
प्रधानाचार्य शानू एंटोनी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र यादव द्वारा किया गया, जिनके कुशल संचालन ने आयोजन को गरिमामय एवं प्रभावशाली बना
रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा
AKP News 786
