बस्ती। कड़ाके की ठंड के बीच महिला थाना बस्ती की प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। 24 दिसंबर 2025 को उन्होंने सड़क किनारे झोपड़पट्टियों में रहने वाले अत्यंत गरीब और असहाय परिवारों के वृद्धजनों एवं बच्चों के बीच गर्म कपड़े तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

इस अवसर पर महिला थाना की पूरी टीम मौजूद रही। प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं लाभार्थियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें स्वेटर, शॉल, जैकेट, कंबल व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना भी उसकी जिम्मेदारी है।
इस मानवीय पहल से दर्जनों जरूरतमंदों को राहत मिली। क्षेत्रीय लोगों ने महिला पुलिस की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे जनसेवा की सशक्त मिसाल बताया।
रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा
AKP News 786
