Breaking
22 Jul 2026, Wed

सिविल लाइन्स में खुला महिलाओं द्वारा संचालित फेमली रेस्टोरेन्ट, लोगों में उत्साह

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती। शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में सोमवार को महिलाओं द्वारा संचालित “देशी स्पून फेमली रेस्टोरेन्ट” का भव्य उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ किया। राणा प्रताप चौराहे के निकट खुले इस रेस्टोरेन्ट को महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया गया।


उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि सिविल लाइन्स क्षेत्र में एक बेहतर फेमली रेस्टोरेन्ट की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। “देशी स्पून फेमली रेस्टोरेन्ट” के शुरू होने से अब लोगों को स्वादिष्ट देशी और दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद मिलेगा, साथ ही जन्मदिन, किटी पार्टी और पारिवारिक आयोजनों के लिए भी एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
रेस्टोरेन्ट की संचालिका शचि वर्मा और शालिनी त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पति रूपेश श्रीवास्तव और विवेक त्रिपाठी के सहयोग से यह सपना साकार हो सका। उन्होंने कहा कि यह रेस्टोरेन्ट केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की मिसाल है। उन्होंने लोगों से परिवार सहित आने और घर जैसे माहौल में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने की अपील की।
भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने इस पहल को बस्ती शहर के लिए अनूठा बताते हुए कहा कि यह नारी शक्ति और महिला उद्यमिता का मजबूत उदाहरण है।
कार्यक्रम में अनिता वर्मा, रूपेश श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, राम सनेही यादव, अभिनव त्रिपाठी, रयान श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे!

AKP News 786