Breaking
17 Apr 2026, Fri

13 या 20 मार्च — नमाज़-ए-अलविदा कब अदा की जाएगी?

By Aijaz Alam Khan (Editor)

बस्ती (यू0 पी0) – 13 मार्च 2026, दिन जुमा — नमाज़-ए-अलविदा एहतियातन अदा करना बेहतर!

आलम रूहानी मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सूफ़ी एजाज़ आलम ख़ान क़ादरी ने बताया कि एहतियात के तौर पर 13 मार्च 2026, दिन जुमा को नमाज़-ए-अलविदा अदा करना बेहतर और मुनासिब होगा। उन्होंने कहा कि रमज़ान मुबारक के आख़िरी जुमा की बड़ी फ़ज़ीलत और अहमियत है, इसलिए एहतियात के तौर पर इस दिन नमाज़-ए-अलविदा अदा कर लेना बेहतर है, ताकि कोई भी इस मुबारक जुमा की बरकत से महरूम न रह जाए।


उन्होंने आगे बताया कि अगर 19 मार्च 2026, दिन जुमेरात को ईद-उल-फ़ित्र का चाँद देखने की शरई तस्दीक हो जाती है, तो 20 मार्च 2026, दिन जुमा को ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़ अदा की जाएगी।
लेकिन अगर उस दिन चाँद की शरई तस्दीक नहीं होती है, तो 20 मार्च 2026, दिन जुमा माह-ए-रमज़ान मुबारक का आख़िरी जुमा होगा, जिस दिन नमाज़-ए-अलविदा अदा की जाएगी, और उसके बाद 21 मार्च 2026, दिन शनिवार को ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार मनाया जाएगा।
इसलिए एहतियात के तौर पर 13 मार्च 2026, दिन जुमा को नमाज़-ए-अलविदा अदा कर लेना बेहतर है, ताकि इस फ़ज़ीलत और बरकत वाले जुमा की रहमतों से कोई वंचित न रह जाए। ✨

AKP News 786