Breaking
17 Apr 2026, Fri

जी. वी. एम. कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने देखी शिक्षाप्रद भोजपुरी फ़िल्म “मातृ देवो भवः”

बस्ती। जी .वी .एम कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने आज दर्श सिनेमा हॉल में एक ऐसी भोजपुरी फ़िल्म देखी, जिसने सभी के दिलों को गहराई से छू लिया। “मातृ देवो भवः” नामक यह फ़िल्म माता-पिता के समर्पण, त्याग और मूल्यों पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी पेश करती है।

प्रबंधन संतोष सिंह ने बताया कि बच्चों को ऐसी फ़िल्में दिखाने का उद्देश्य उनमें संस्कार, सम्मान और सामाजिक मूल्यों की समझ विकसित करना है। फ़िल्म में जरा‐सी भी अश्लीलता नहीं है, जो इसे पारिवारिक और बच्चों के लिए पूर्णतः उपयुक्त बनाती है।

Maatru Devo Bhava Bhojpuri Movie

यही कारण है कि छात्रों ने बेहद रुचि और ध्यान से फ़िल्म को देखा।फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक मच्छीन्द्र चाटे सर ने समाज के वास्तविक हालात और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना को बड़े प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।

वहीं भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों और शिक्षकों ने इस फ़िल्म को शिक्षाप्रद, संदेशपूर्ण और समाज का सच्चा दर्पण बताते हुए इसकी सराहना की।

ब्यूरो रिपोर्ट

AKP News 786