Breaking
22 Jul 2026, Wed

बस्ती-वार्ड 19 में BLO की लापरवाही! संपादक एजाज़ आलम खान के परिवार को अब तक नहीं मिला SIR फॉर्म

बस्ती : वार्ड 19 में BLO की लापरवाही उजागर, संपादक एजाज़ आलम खान के परिवार को अब तक नहीं मिला SIR फॉर्म
बस्ती। आलम की पुकार (AKP News 786) के संपादक एजाज़ आलम खान ने वार्ड नंबर 19 में तैनात BLO की गंभीर लापरवाही का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि मोहल्ले में अधिकांश लोगों को SIR फॉर्म वितरित कर दिए गए हैं, विभिन्न वार्डों और गाँवों में भी यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है, लेकिन वार्ड 19 के जयपुरवा क्षेत्र में BLO की उदासीनता के कारण उन्हें और उनके परिवार के किसी सदस्य को अब तक SIR फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है।

बस्ती-वार्ड 19 में BLO की लापरवाही! संपादक एजाज़ आलम खान के परिवार को अब तक नहीं मिला SIR फॉर्म


एजाज़ आलम खान के अनुसार कई बार संबंधित BLO से संपर्क करने की कोशिश की गई, फोन पर भी बातचीत करने का प्रयास हुआ, लेकिन हर बार स्पष्ट जवाब मिलने के बजाय मामले को टाल दिया गया। उन्होंने इसे निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही का गंभीर उदाहरण बताया।

बस्ती-वार्ड 19 में BLO की लापरवाही! संपादक एजाज़ आलम खान के परिवार को अब तक नहीं मिला SIR फॉर्म


मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी संदर्भ संख्या 40018525038799 है।
संपादक एजाज़ आलम खान ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित BLO के विरुद्ध उपयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और उनके परिवार को शीघ्र SIR फॉर्म उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट
AKP News 786