Breaking
22 Jul 2026, Wed

इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत, महिला की मौत से मचा हड़कंप

By Editor Aijaz Alam Khan

निजी अस्पताल सील, संचालक फरार; सीएमओ ने शुरू कराई जांच!


बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि खुजली की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची महिला को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उपचार की कोशिशें की गईं, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। वहीं घटना के बाद से अस्पताल संचालक फरार बताए जा रहे हैं।


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम तथा सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के अभिलेखों, इलाज की प्रक्रिया और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी का माहौल बना हुआ

AKP News 786