Breaking
4 Jun 2026, Thu

पीएम मोदी पेट्रोल डीजल बचत अपील का असर: पूर्व विधायक संजय प्रताप ने ट्रेन से की लखनऊ यात्रा

पीएम मोदी पेट्रोल डीजल बचत अपील

By Editor Aijaz Alam Khan

पीएम मोदी पेट्रोल डीजल बचत अपील

पीएम मोदी की अपील का असर: पूर्व विधायक संजय प्रताप ने ट्रेन से की लखनऊ यात्रा

बस्ती: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल के उपयोग को कम करने की अपील का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रेन द्वारा लखनऊ की यात्रा कर एक सकारात्मक संदेश दिया है।

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व युद्ध जैसे हालात, बढ़ते वैश्विक संकट और ऊर्जा संसाधनों की चुनौती को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दूरदर्शी और राष्ट्रहित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रेरणा को आत्मसात करते हुए उन्होंने बस्ती से आवश्यक कार्य हेतु ट्रेन द्वारा लखनऊ की यात्रा की। उनके अनुसार यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का छोटा सा प्रयास है।

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर

संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि यदि देश का हर नागरिक अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए, तो भारत ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक मजबूत बन सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें ताकि ईंधन की बचत हो सके और पर्यावरण सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि देशहित में लिया गया हर छोटा कदम भविष्य के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। ट्रेन, बस और अन्य सार्वजनिक साधनों का उपयोग कर न केवल आर्थिक बचत संभव है बल्कि प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है।

सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

पूर्व विधायक ने लोगों से कहा कि संकट के इस समय में सभी को मिलकर सहयोग की भूमिका निभानी चाहिए। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाना आज की जरूरत बन गया है। इससे देश की ऊर्जा क्षमता मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ईंधन बचाएं, पर्यावरण बचाएं और भारत को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

रिजवान खान की रिपोर्ट

AKP News 786