Breaking
22 Jul 2026, Wed

बस्ती के केडी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती शहर स्थित केडी हॉस्पिटल में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मंझरिया निवासी 25 वर्षीय अल्का वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि रविवार को ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कराई गई, जिसके बाद मां और नवजात दोनों की हालत सामान्य बताई गई थी।


परिजनों का आरोप है कि सोमवार शाम अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद केडी हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल कृष्णा मिशन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अल्का वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे तथा केडी हॉस्पिटल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

AKP News 786