बस्ती। आगामी 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं, यातायात व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
साथ ही संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
