Breaking
23 Jul 2026, Thu

तेज ध्वनि में डीजे संचालन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहन व भारी मात्रा में उपकरण सीज

By Aijaz Alam Khan (Editor)

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मानक अनुसार डीजे संचालित न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो वाहनों समेत भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए गए।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध अभियान चलाते हुए मानकों से अधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाने वाले दो वाहनों को पकड़ा गया तथा उनके उपकरण जब्त किए गए।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन, हेड कांस्टेबल शैलेष शर्मा एवं कांस्टेबल राजू यादव की टीम द्वारा डीजे संचालकों को कई बार तेज आवाज बंद करने की चेतावनी दी गई, लेकिन निर्देशों का पालन न करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों से भारी मात्रा में डीजे उपकरण सीज कर लिए।
पहले वाहन संख्या UP 35 B 8927 से डिक्शो लाइट-16, साउंड बॉक्स-06, SRP लाइट-02, जनरेटर-01, ट्विटर-01, मिक्सर मशीन-01, डीजे सेट-03 एवं स्टेबलाइजर-01 बरामद किए गए।
दूसरे वाहन संख्या UP 53 CT 7933 से ब्लेडर लाइट-04, SRP लाइट-04, चोक लाइट-02, पार्कर लाइट-04, ट्विटर-02 सेट, साउंड बॉक्स-08, डीजे मशीन-04, स्टेबलाइजर-02, मिक्सर मशीन-01 एवं जनरेटर-02 बरामद किए गए।
दोनों वाहनों को धारा 207 MV एक्ट के तहत सीज किया गया। थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 194/2026 धारा 270, 293 बीएनएस, धारा 5/6 ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 एवं 207 MV एक्ट के अंतर्गत प्रमोद वर्मा, लक्ष्मण गुप्ता एवं शिवशरण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मा0 न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही डीजे एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग करें। अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा