Breaking
23 Jul 2026, Thu

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारवाल्टरगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया आरोपी

बस्ती। जनपद के थाना वाल्टरगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई दिनांक 06 मई 2026 को की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 071/26 धारा 109(1), 115(2), 127(2), 191(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रियांशु उपाध्याय पुत्र नरेन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को उसके घर से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है।


पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सचिन्द्र सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में हेड कांस्टेबल हरिशंकर पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, कांस्टेबल प्रणवेश राय, कांस्टेबल शिवकेश सिंह, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव, आरक्षी मृदुल वर्मा एवं आरक्षी पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।
जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट : परमानन्द मिश्रा

AKP News 786