Breaking
17 Apr 2026, Fri

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कप्तानगंज कप्तानगंज प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ, सात सत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कप्तानगंज

By Editor Aijaz Alam Khan

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कप्तानगंज

कप्तानगंज मण्डल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मण्डलों में आयोजित किए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कप्तानगंज महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को कप्तानगंज मण्डल में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ किया गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से चार सत्र शनिवार को सम्पन्न हो चुके हैं, जबकि शेष तीन सत्र रविवार को आयोजित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है।

डिजिटल माध्यम से कराया जा रहा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण वर्ग के लिए स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सभी सत्रों का संचालन डिजिटल माध्यम से पीपीटी के जरिए किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं को विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सुविधा मिल रही है।

प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, जलपान और रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

पहले सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास पर चर्चा

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र गौड़ ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक के विकास और संगठनात्मक मजबूती पर प्रकाश डाला।

सरकार की उपलब्धियों पर दूसरा सत्र

दूसरे सत्र में पूर्व विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने “अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन” विषय पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

बूथ प्रबंधन और संगठन को मजबूत करने के तरीके

तीसरे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने “बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक एवं बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम” विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता से संगठन की ताकत और बढ़ती है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कप्तानगंज

सोशल मीडिया और एआई के उपयोग पर मार्गदर्शन

चौथे सत्र में पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने “सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं एआई के उपयोग” विषय पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में सोशल मीडिया और तकनीक का उपयोग संगठन को मजबूत बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का विकास

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि जब कोई कार्यकर्ता प्रशिक्षित होता है तो उसका सामाजिक स्तर, बोलचाल और अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित होती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता की पहचान मजबूत होती है और संगठन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता भी बढ़ती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी ने की। प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रभारी सुनील सिंह, प्रमोद चौधरी गिल्लम, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, श्रुति कुमार अग्रहरी, रवि तिवारी, शशि कपूर पटेल, विनोद चौधरी, अंकुर मिश्र, अनीता अग्रहरी, शिव बहादुर मौर्य, मनोज ओझा, राम नयन और मनोज तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिजवान खान की रिपोर्ट

AKP News 786