Breaking
2 Sep 2026, Wed

बस्ती: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से सुनीं जन समस्याएं, समाधान दिवस में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील सदर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई की और प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


डीएम और एसपी ने स्पष्ट कहा कि राजस्व व पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ शिकायतों का निस्तारण करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा