Breaking
23 Jul 2026, Thu

बस्ती: हरैया में रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के जीवधरपुर कुंवर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा