Breaking
17 Apr 2026, Fri

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में विधिवत आयोजित हुआ बसंतोत्सव, नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ

By Aijaz Alam Khan

बस्ती। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को बसंतोत्सव का पर्व पूरे विधि-विधान, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।


कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने विधिवत पूजा कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा उपरांत शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।


इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि बसंतोत्सव ज्ञान, सृजनात्मकता और नवचेतना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है और विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि बीते चार वर्षों में अभिभावकों द्वारा विद्यालय पर जताए गए विश्वास को बनाए रखना और उसे और सुदृढ़ करना ही प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि समय के अनुरूप शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट क्लास, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं प्रतिभा विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि बसंतोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।
वहीं प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। शिक्षकगण पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में जुटे हुए हैं।
प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्लेवे से लेकर इंटरमीडिएट तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक विद्यालय परिसर में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी को बसंतोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
जीत यदुवंश, पुनीता पाण्डेय, राम स्वरूप यादव, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, शुभम पटेल, शिवांश उपाध्याय, देविका गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, प्रमिला शुक्ला, आकृति साहू, दीपांजलि, पूनम गुप्ता, शिप्रा, सुषमा, रजनी श्रीवास्तव, स्वेता त्रिपाठी, फातिमा सिद्दिकी, दिव्या, संजू गुप्ता, नैंसी, तहिया, शिक्षा बरनवाल, रिया, तहजीब, नंदनी, फरहद फातिमा, प्रभा त्रिपाठी, सुष्मिता मन्ना, रितिका गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूपा, पलक, आकृति पाण्डेय, मानसी सिंह, नीलम श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, नीशू, माया शुक्ला, हर्षिका, रजनी शुक्ला, आँचल सेठी, श्रद्धा पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, मनीषा गुप्ता, अनु, दीपाली, ऋचा, स्वप्निल, गरिमा, दीपिका दूबे, दिशा, शीतल, अदिति, नेहा अबरोल, प्रिया श्रीवास्तव, अनूप, सुमन दूबे, शहनाज, अर्चना द्विवेदी, अर्चना पटेल, अयान, प्रकाश, रीमा रोबैलो, जरीन, ज्वेल, चंदन, कुशाग्र, शेख शायरा, शिवम, यशु, हर्षित, रचित, प्रदीप, गोपाल सिंह, संजय, नलिन, खदीजा, रवि सरन, मनीष राय, जितेंद्र कुमार मिश्र, सुब्रत दुबे, दीपांशी पाण्डेय, अब्दुल असद, वर्षा जायसवाल, दुर्गेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : रिज़वान खान
AKP News 786